Main Jab Tak Aai Bahar - Hardcover
- Stock Status: In Stock.
- Sold by Vani Prakashani
- Contact Seller
- Publisher: Vani Prakashan
- ISBN-13: 9789387889521
- Total Pages: 154
- Available Book Formats: Hardcover
- Year: 2018
No. Of Views: 641
₹316
₹395
‘मैं क्यों कहूँगी तुम से/अब और नहीं/सहा जाता/मेरे ईश्वर’- गगन गिल की ये काव्य-पंक्तियाँ किसी निजी पीड़ा की ही अभिव्यक्ति हैं या हमारे समय के दर्द का अहसास भी? और जब यह पीड़ा अपने पाठक को संवेदित करने लगती हैं तो क्या वह अभिव्यक्ति प्रकारान्तर से प्रतिरोध की ऐसी कविता नहीं हो जाती, जिसमें ‘दर्दे-तन्हा’ और ‘ग़मे-ज़माना’ का कथित भेद मिट कर ‘दर्दे-इनसान’ हो जाता है? कविता इसी तरह इतिहास अर्थात समय का काव्यान्तरण सम्भव करने की ओर उन्मुख होती है। गगन गिल की इन आत्मपरक-सी लगती कविताओं के वैशिष्ट्य को पहचानने के लिए मुक्तिबोध के इस कथन का स्मरण करना उपयोगी हो सकता है कि कविता के सन्दर्भ ‘काव्य में व्यक्त भाव या भावना के भीतर से भी दीपित और ज्योतित’ होते हैं, उनका स्थूल संकेत या भाव-प्रसंगों अथवा वस्तु-तथ्यों का विवरण आवश्यक नहीं है। इन कविताओं का अनूठापन इस बात में है कि वे एक ऐसी भाषा की खोज करती हैं..
Pustak Details | |
Sold By | Vani Prakashan |
Author | Gagan Gill |
ISBN-13 | 9789387889521 |
Format | Hardcover |
Pages | 154 |
Publication Year | 2018 |
Category | Poems |